28अप्रैल2026
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। पार्टी बदलने से नाराज AAP कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
बताया जा रहा है कि संदीप पाठक लंबे समय तक AAP के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रहे और संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। ऐसे में उनके भाजपा में जाने की खबर ने कार्यकर्ताओं को झटका दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसे पार्टी के साथ विश्वासघात बताया।
लोरमी में हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर प्रदेश की राजनीति और आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर पड़ सकता है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।