बारसूर के जंगलों में माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद, सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश की नाकाम

दंतेवाड़ा, 15 जनवरी 2026।
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्सींगबहार के समीप जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद कर एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई IB से प्राप्त सटीक आसूचना के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक  गौरव राय के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को IB RAR से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी पर थाना बारसूर क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इस संयुक्त अभियान में Young Platoon/195 वाहिनी, Quick Action Team 195 एवं 111 वाहिनी, Bomb Disposal Squad तथा थाना बारसूर की सिविल पुलिस शामिल रही। अभियान का समग्र नेतृत्व श्री अनिल कुमार सिंह, कमांडेंट, 195 बटालियन द्वारा किया गया।
सघन तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया गया, जिसमें—
• 03 पाइप बम (प्रत्येक लगभग 10 किलोग्राम)
• 01 प्रेशर कुकर IED (लगभग 5 किलोग्राम)
• 04 खाली प्रेशर कुकर शामिल हैं।
बरामद समस्त विस्फोटक सामग्री को Bomb Disposal Squad (BDS) द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया, जिससे सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को संभावित जान-माल की क्षति से बचाया जा सका।
यह सफल कार्रवाई आसूचना एजेंसियों, CRPF इकाइयों और स्थानीय पुलिस के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है और क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *