रायगढ़ में भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती—हालत खतरे से बाहर

13मार्च2026

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ की भाजपा महिला पार्षद नेहा देवांगन ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार पार्षद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर उन्हें अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि महिला पार्षद ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही महापौर, नगर निगम के सभापति और कई पार्षद अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पार्षद के सामान्य स्थिति में आने के बाद उनका बयान लिया जाएगा, जिसके बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *