छत्तीसगढ़ के दो कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बालोद-बेमेतरा में सुरक्षा कड़ी

9मार्च2026

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान पर सर्किट हाउस पहुंचाया गया। साथ ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी परिसर से बाहर निकाल दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के कई न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में हाईकोर्ट समेत कुछ अन्य जिलों के कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, हालांकि जांच में वे मामले अफवाह साबित हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *