राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर आगमन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ गरिमामय स्वागत

जगदलपुर, 7 फरवरी 2026/
देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पहुंची हैं।
राष्ट्रपति के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू तथा वन मंत्री  केदार कश्यप ने भी महामहिम का अभिनंदन किया।
इसके साथ ही सांसद  महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव और महापौर  संजय पांडे ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर संभाग आयुक्त  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी., कलेक्टर  आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति के आगमन से पूरे बस्तर अंचल में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *