परीक्षा हॉल में जनेऊ उतरवाने का आरोप, बेंगलुरु के कॉलेज में हड़कंप

25अप्रैल 2026

23 अप्रैल को Krupanidhi PU College में फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया, जहां 3 से 7 छात्रों से कथित तौर पर उनका जनेऊ (जनिवारा) उतरवाया गया। खास बात यह है कि Karnataka Examinations Authority के नियमों में जनेऊ पहनकर परीक्षा देने की अनुमति है, इसके बावजूद यह कार्रवाई की गई।
घटना से एक छात्र इतना आहत हुआ कि वह ठीक से परीक्षा भी नहीं दे पाया। उसने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसका पूरा पेपर प्रभावित हुआ।
मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन स्टाफ सदस्यों को निलंबित कर दिया। वहीं, एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले पर कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री M. C. Sudhakar ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों को सख्त जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *