जंगलों में माओवादियों के निशान मिटाए जा रहे — बीजापुर में 4 अवैध स्मारक ध्वस्त, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 4 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना फरसेगढ़ और थाना तर्रेम क्षेत्र के जंगलों में अभियान के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, FOB पील्लूर केरिपु 214 वाहिनी के जवानों ने नीलमड़गु के जंगल में बने करीब 15 फीट ऊंचे अवैध माओवादी स्मारक को तोड़ा। वहीं थाना तर्रेम क्षेत्र में केरिपु 153 वाहिनी के बल ने पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में निर्मित तीन अन्य माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त किया।
सुरक्षा बलों का कहना है कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन, क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की स्थापना के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा बनाए गए सभी प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों और भय का वातावरण पैदा करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *