टिहरी गढ़वाल17नवंबर2026/ उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब सुबह 4:30 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गुलर पुल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे।
हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश स्थित एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी इलाके से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद ऊपर सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एक जीवित बचे यात्री के मुताबिक, बस में सवार यात्रियों ने चालक से गति कम करने की अपील की थी, लेकिन बस की रफ्तार कम नहीं हुई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।