100 ड्रम्स से 1,000 ड्रम्स तक… मेघालय में गूंजा वांगला का उत्सव, 50 साल की परंपरा का भव्य जश्न

मेघालय | 13 नवंबर 2026/मेघालय में गारो समुदाय के प्रसिद्ध 100 ड्रम्स वांगला महोत्सव की 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। फसल की अच्छी पैदावार के लिए आभार जताने वाला यह पारंपरिक उत्सव गारो समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकजुटता की पहचान है।

गोल्डन जुबली के मौके पर इस बार उत्सव का स्वरूप और भी खास रहा। 100 ड्रम्स से शुरू हुआ यह सफर अब 1,000 ड्रम्स तक पहुंच गया है। ढोल की गूंज, पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पांच दशकों की सांस्कृतिक विरासत को याद किया गया।

वांगला महोत्सव सिर्फ एक फसल उत्सव नहीं, बल्कि गारो समुदाय की ancestral परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और पीढ़ियों से चली आ रही सामुदायिक भावना का उत्सव है। 50 वर्षों का यह सफर मेघालय की जीवंत लोक संस्कृति की निरंतरता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *