रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर छोड़े रॉकेट, चलती दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस से की आतिशबाजी, युवक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के उसलापुर स्टेशन की घटना, पेंड्रारोड RPF और GRP ने आरोपी सुरजीत सिंह को पकड़ा

छत्तीसगढ़ 10नवंबर2026/ बिलासपुर जिले में दिवाली के दौरान रेलवे सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रॉकेट छोड़ने और चलती दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से आतिशबाजी करने के मामले में रेलवे पुलिस ने आरोपी युवक सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिवाली के मौके पर युवक ने उसलापुर रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक पर रॉकेट छोड़े थे। इसके अलावा चलती दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से भी आतिशबाजी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पेंड्रारोड रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे परिसर और चलती ट्रेन में इस तरह की गतिविधियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *