मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 156 लोगों पर की कार्रवाई

बीजापुर, 5 नवंबर 2026। जिले के थाना भद्राकाली क्षेत्र के ग्राम रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहे कथित जुआ फड़ पर पुलिस ने  3 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, यहां मुर्गा लड़ाई पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 156 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नगद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सभी 156 आरोपियों के विरुद्ध थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) तथा सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 और 13 के तहत कार्रवाई की गई है।

जब्ती का विवरण

  • नगद राशि: ₹20,01,200
  • चारपहिया वाहन: 47
  • मोबाइल फोन: 12

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *