रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम सुबह से ही विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ED की टीम के पहुंचने की सूचना सामने आई है। हालांकि, दुर्ग में कार्रवाई किस स्थान पर की जा रही है और किन लोगों से पूछताछ हो रही है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
किस मामले में हुई कार्रवाई, आधिकारिक जानकारी का इंतजार
ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के कारणों, संबंधित लोगों और कार्रवाई के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।