12मार्च2026
जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अफदुल्ला पर एक युवक ने अचानक हमला करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान एक शख्स पीछे से उनके पास पहुंचा और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। हालांकि वह तुरंत गोली नहीं चला पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू में कर लिया और हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह नशे की हालत में था।
बताया जा रहा है कि उस समय कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी मौजूद थे, जिन्हें इस घटना के दौरान हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी का असली निशाना कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के बेहद करीब जाकर पिस्तौल तानते देखा जा सकता है।