छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, गोवर्धन पूजा पर अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर राहत देते हुए गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के इस फैसले के तहत अब 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गोवर्धन पूजा पर पहले ऐच्छिक अवकाश की व्यवस्था थी, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए अवकाश मिलेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *