30मार्च26
राजधानी नई दिल्ली के बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर भारत में लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाकर उसे दिल्ली सीमा पर दबोच लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह सीमा पार से मिले निर्देशों के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। एजेंसियां अब उसके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिशों की गहन जांच कर रही हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है।