माड़िया चौक का नाम नहीं बदलेगा, ऐतिहासिक पहचान रहेगी बरकरार

जगदलपुर, 8 अक्टूबर 2026। शहर के ऐतिहासिक माड़िया चौक के नाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है। चौक पूर्ववत माड़िया चौक के नाम से ही जाना जाएगा। इसके नाम को ‘विकसित भारत चौक’ किए जाने संबंधी समाचार त्रुटिवश प्रसारित हो गया था।

जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि माड़िया चौक के नाम में बदलाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चौक की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखा जाएगा तथा यह आगे भी माड़िया चौक के नाम से ही पहचाना जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, नामकरण की प्रक्रिया केवल जगदलपुर के ऐसे चौक-चौराहों के लिए प्रस्तावित है, जिनका अब तक कोई आधिकारिक नामकरण नहीं हुआ है। पहले से स्थापित और नामांकित चौक-चौराहों के नाम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा।

इससे माड़िया चौक के नाम को लेकर बनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है और चौक की पुरानी पहचान यथावत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *