दूसरे प्रसव पर मिले ₹20 हजार, पुष्पलता ने बच्चों के भविष्य के लिए सहेजी पूरी रकम

भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी सहारा, अब दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं जागरूक

जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2026। शासन की मातृत्व कल्याण योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल बन रही हैं। भगिनी प्रसूति सहायता योजना से लाभान्वित पुष्पलता यादव इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं। दूसरे प्रसव के दौरान उन्हें योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जिसे उन्होंने खर्च करने के बजाय अपने बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए बचाकर रखा है।

पुष्पलता के पति ट्रक चालक हैं, जबकि वे स्वयं घर पर सिलाई का काम करने के साथ मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करती हैं। शुरुआत में उन्हें इस योजना की जानकारी नहीं थी। कलेक्टर कार्यालय जाने के दौरान उन्हें योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उनका श्रमिक कार्ड बनाया गया और योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि उन्हें सीधे प्राप्त हुई। पुष्पलता ने बताया कि प्रसव के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

योजना का लाभ मिलने के बाद पुष्पलता अब अपने क्षेत्र की अन्य पात्र महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दे रही हैं और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *