बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का गुस्सा, कोर्ट ले जाते समय पीटा और चेहरे पर पोती कालिख
7अक्टूबर 2026/
बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय ले जाते समय भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस दोनों आरोपियों का मुंडन कराने के बाद थाने से न्यायालय तक पैदल लेकर जा रही थी। घड़ी चौक के पास लोगों ने आरोपियों को देखकर हंगामा शुरू कर दिया और दोनों के चेहरे पर कालिख पोतकर मारपीट की।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया। बाद में न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सुरक्षा के लिए आरोपियों को हेलमेट पहनाकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया गया। जिले के वकीलों ने भी आरोपियों की पैरवी करने से इनकार किया है।
पुलिस के अनुसार, बालोद निवासी 22 वर्षीय छात्रा और आरोपी यश सोनकर की पहचान करीब डेढ़ साल पुरानी थी। छात्रा के किसी दूसरे युवक से बातचीत करने से नाराज यश ने अपने दोस्त बीजापुर निवासी करण कुंजाम के साथ मिलकर एसिड अटैक की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, करण को भैरमगढ़ से बालोद बुलाया गया और दोनों ने दुर्ग से एसिड खरीदा था।
5 अक्टूबर को छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी के पास करण ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी दायीं आंख की रोशनी चली गई और एक हाथ भी झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए यश को हिरासत में लिया। पूछताछ में कथित साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने करण को कोंडागांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने करण से घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन भी कराया।