डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 11 से 20 अक्टूबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

डोंगरगढ़7अक्टूबर2026/ नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा रायपुर से गोंदिया तक कुछ मेमू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया गया है। ये व्यवस्थाएं 11 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेंगी।

डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच 06886/06885 मेमू पैसेंजर स्पेशल चलेगी। डोंगरगढ़ से यह ट्रेन रात 1 बजे रवाना होकर सुबह 2:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी, जबकि दुर्ग से रात 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। इससे डोंगरगढ़, राजनांदगांव और आसपास के स्टेशनों से आने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

वहीं 68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू का गोंदिया तक और 68730 गोंदिया–रायपुर मेमू का अस्थायी विस्तार किया गया है। वापसी सेवा 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। 68741/68742 दुर्ग–गोंदिया मेमू का भी रायपुर तक अस्थायी विस्तार किया गया है।

मेले के दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा। इनमें बिलासपुर–भगत की कोठी, बिलासपुर–बीकानेर, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–पुणे और सिकंदराबाद–रायपुर सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

रायगढ़ा में भूस्खलन से कई ट्रेनें प्रभावित

इधर, ओडिशा के रायगढ़ा जिले में मालिगुड़ा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस 9 से 13 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। वहीं 18515 विशाखापट्टनम–किरंदुल, 18516 किरंदुल–विशाखापट्टनम और 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

इसके अलावा जगदलपुर–हावड़ा, भुवनेश्वर–जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस और किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर समेत कई ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *