जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, गांव के पास मिला मृत; वजह तलाशने में जुटा वन विभाग

जशपुर24सितम्बर 2026/जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव के पास एक दंतैल हाथी मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने गांव के पास हाथी को मृत पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और आसपास के क्षेत्र की जांच की।

फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग द्वारा आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

दंतैल हाथी की मौत के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, मौत के पीछे किसी तरह की लापरवाही या अन्य कारण होने की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *