महाराष्ट्र 24सितंबर 2026/खालापुर में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना पुणे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पनवेल नगर निगम और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया।
दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय बस में 14 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।
फिलहाल बस में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने की कार्रवाई की।