जगदलपुर, 21 सितंबर 2026। नया बस स्टैंड के पास शराब दुकान के समीप विवाद के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में लोगों ने शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब दुकान के पास लाइन में खड़े होने और आपसी बातचीत को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो हाथापाई के बाद चाकूबाजी में बदल गया। हमले में एक युवक की छाती पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास आए दिन विवाद की स्थिति बनती है, इसलिए दुकान को यहां से हटाया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम, युवक की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा