पूर्व विधायक संतोष बाफना के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया रक्षाबंधन का पर्व
जगदलपुर, 29 अगस्त 2026। पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बस्तर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व विधायक संतोष बाफना के वृंदावन कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उन्हें एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उज्जवला बाफना को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ बाफना दंपति का तिलक कर आरती उतारी और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष बाफना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उज्जवला बाफना ने महिला मोर्चा की सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और इस आत्मीय स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बाफना दंपति ने बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, स्नेह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर ने रिश्तों में विश्वास, अपनत्व और सामाजिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।