किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा पाठ

जगदलपुर, 30 जुलाई 2026। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बस्तर ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय जगदलपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान से किरण सिंह देव के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की मंगलकामना भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि किरण सिंह देव का नेतृत्व संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा भाजपा परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्वी मंडल महामंत्री संतोष वाजपेयी, महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष माधवी मंडल, राजपाल कसेर, विनय राजू सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आनंद झा, आलेख तिवारी, विकास पात्रों, भरत ठाकुर, मयंक दीवान, अनुष्का साहू, सोम प्रकाश जोशी, जशवंत जोशी, कृष्णा निषाद, नूपुर समदार, तेजस्वी घोष, प्राचीन तिवारी, दीपक पांडे, अनिमेष चौहान, रमेश नायडू, नरेंद्र पांडे, शुभम बघेल, राज पांडे, विक्रांत नाग, गौरव ठाकुर, उत्तम साहू, रौशन सेठिया, आर्यन सिंह और विकास सिकदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने किरण सिंह देव के जल्द स्वस्थ होकर जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में लौटने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *