बस्तर के युवाओं के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई को जगदलपुर में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 250 पदों पर होगी सीधी भर्ती

10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका, ₹7 हजार से ₹26,800 तक मिलेगा मासिक वेतन

जगदलपुर, 14 जुलाई 2026।
बस्तर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर के तत्वावधान में 15 जुलाई को लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियां करीब 250 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। भर्ती इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वेटर सहित विभिन्न पदों के लिए की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ₹7,000 से ₹26,800 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 15 जुलाई को अपने मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल फोन के साथ लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल पहुंच सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *