महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश से HPCL बॉटलिंग प्लांट जलमग्न, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
9जुलाई 2026
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया। पनवेल तालुका के चावणे स्थित HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। बहने वाले सिलेंडरों में कुछ भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली बताए जा रहे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नदी की तेज धारा के साथ बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बहते दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से तलाशने और निकालने में जुटी हैं।
रायगढ़ के जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि यदि नदी या आसपास कहीं गैस सिलेंडर दिखाई दें तो उन्हें छूने या अपने कब्जे में लेने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
बारिश का रौद्र रूप! नदी में बह गए 3,000 गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप