9जुलाई 2026
जगदलपुर में जिला सेनानी नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भंडार सामग्रियों की नीलामी 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे हाटकचोरा स्थित होमगार्ड कार्यालय-कैंप परिसर में आयोजित की जाएगी। नीलामी में होमगार्ड जवानों की पुरानी वर्दी, पैंट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कंबल, दरी, बेल्ट, मच्छरदानी, बरसाती, ग्रेटकोट, अंगोला शर्ट, जर्सी, ग्राउंडशीट, किट बॉक्स, टोपी बैच, कंधा बैच, व्हिसिल सहित अन्य सामग्री एक ही लॉट में बेची जाएगी। बोली में शामिल होने के लिए प्रत्येक इच्छुक खरीददार को पहले एक हजार रुपये नगद प्रतिभूति राशि जमा करनी होगी। जिनकी बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें राशि वापस कर दी जाएगी, जबकि सफल बोलीदाता को उसी दिन पूरी राशि जमा कर सामग्री उठानी होगी। नीलामी की बोली स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार नीलामी समिति के पास सुरक्षित रहेगा।