40 साल की बेदाग सेवा को सलाम! महिला पर्यवेक्षक सुखमति राणा भावुक विदाई के साथ हुईं सेवानिवृत्त

जगदलपुर6जुलाई2026/ स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्ष 19 दिन तक समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देने वाली महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुखमति राणा को उनके सेवानिवृत्त होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़े किलेपाल में भावभीनी विदाई दी गई। गरिमामयी समारोह में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकर्मियों ने उनके लंबे और बेदाग सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

मूल रूप से पंडरीपानी (जगदलपुर) की निवासी श्रीमती सुखमति राणा की पहली शासकीय नियुक्ति सुकमा जिले के छिंदगढ़ में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने चार दशक से अधिक लंबे सेवाकाल में तोकापाल, बस्तर, किलेपाल, नानगुर, आसना और बड़े किलेपाल जैसे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यकाल को विभाग में अनुशासन, सेवा भावना और जिम्मेदारी का उदाहरण माना जाता है।

विदाई समारोह के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रीमती राणा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां कई सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, बीएमओ बड़े किलेपाल डॉ. प्रदीप बघेल, डॉ. मनोज गुलशन, डॉ. इमरान, डॉ. चतुर्वेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी, सुपरवाइजर, सीएचओ, आरएचओ एवं मैदानी और प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि सुखमति राणा की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। स्वास्थ्य विभाग परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *