जगदलपुर2जुलाई 2026/बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.469 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिब (22 वर्ष), निवासी खुरजा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। सूचना मिलने पर नगरनार थाना क्षेत्र के धनपूंजी फॉरेस्ट नाका, एनएच-63 के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 4.469 किलोग्राम गांजा और 130 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा।
उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 2.25 लाख का गांजा, बस्तर पुलिस ने तस्कर को दबोचा