बस्तर रेंज को मिला नया आईजी: बद्रीनारायण मीणा ने संभाला पदभार, सुंदरराज पट्टलिंगम एनआईए के लिए हुए रवाना

जगदलपुर2जुलाई 2026/बस्तर रेंज को नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिल गया है। बुधवार को बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सुंदरराज पट्टलिंगम से कार्यभार संभाला, जिन्हें भारत सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है।
पदभार ग्रहण समारोह में बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुंदरराज पट्टलिंगम ने मिशन-2026 के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया और बद्रीनारायण मीणा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, नए आईजी बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर में शांति, सुरक्षा, जनविश्वास और समावेशी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को नई गति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *