महाराष्ट्र/10जून 2026/जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क पर थूकने से रोकना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। मॉल के बाहर एक ओला कैब चालक को सड़क पर थूकने से मना करने पर वह इतना भड़क गया कि उसने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी बीच-बचाव की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी चालक लगातार मारपीट करता रहा। मामला सामने आने के बाद शिवसेना के शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने आरोपी ड्राइवर को ढूंढ़ निकाला। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सड़क पर थूकने से रोका, तो आगबबूला हुआ ओला ड्राइवर… बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल