कांकेर के जंगलों में फिर मिला नक्सली डंप, बड़ी मात्रा में लाल कपड़ा बरामद, सुरक्षा बलों की सर्चिंग में खुलासा

30मई 2026
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम गट्टाकाल और गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाया गया डंप बरामद किया। तलाशी के दौरान यहां से भारी मात्रा में लाल कपड़े के पैकेट मिले, जिन्हें नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए छिपाकर रखा गया था। टीम ने सावधानीपूर्वक जांच के बाद पूरे डंप को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री में 29 पैकेट लाल कपड़ा शामिल है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 580 मीटर है, साथ ही 9 मीटर काला कपड़ा भी मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, मई महीने में यह पांचवां नक्सली डंप बरामद हुआ है, जो लगातार चल रही सर्चिंग और दबिश की बड़ी सफलता को दर्शाता है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की जा चुकी है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *