11मई2026
जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोकावाड़ा में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम चाकू लहराकर ग्रामीणों में भय का माहौल बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन पटेल (35 वर्ष) निवासी ग्राम चोकावाड़ा, थाना नगरनार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।