जगदलपुर केंद्रीय विद्यालय में दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक, संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का सफल आयोजन

जगदलपुर, 8 अगस्त 2026। पीएम श्री  केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में जगदलपुर संकुल के अंतर्गत संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 का 7अगस्त  को सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘कला उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जगदलपुर संकुल के अंतर्गत आने वाले आठ केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 290 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारतीय परंपराओं के महत्व से परिचित कराया।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत समूह नृत्य, समूह गीत, आर्टिफैक्ट/प्रोजेक्ट प्रदर्शन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी तरह ‘कला उत्सव’ के अंतर्गत लोक संगीत, वाद्य संगीत, नृत्य, दृश्य कला, थिएटर और पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों एवं उपस्थित लोगों की सराहना हासिल की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता के सम्मान, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना रहा। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए विद्यार्थियों और उनके अनुरक्षक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों को ‘विविधता में एकता’ की भावना से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *