“प्रपोज़ल के नाम पर साज़िश! बेंगलुरु में युवती ने बॉयफ्रेंड को बुलाकर जिंदा जलाया”

22अप्रैल 2026

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मंगलवार  को एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार के नाम पर रची गई एक साज़िश ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड को “स्पेशल प्रपोज़ल” के बहाने घर बुलाया, लेकिन यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई।
बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को भरोसे में लेकर घर बुलाया और कहा कि वह अकेली है। युवक बिना किसी शक के वहां पहुंच गया। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर उसे काबू में किया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि बाद में उसे जिंदा जला दिया गया।
दोनों एक ही इलाके में काम करते थे, जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। शुरुआती जांच में पुलिस इस वारदात को सुनियोजित मान रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।
इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। प्यार और भरोसे के रिश्ते में इस तरह की क्रूरता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *