20अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा नारायणपुर इलाके के आरा पहाड़ के पास हुआ बताया जा रहा है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान में आग लग गई और मौके पर ही पायलट और को-पायलट की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत रवाना हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए निकल चुके हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद पहाड़ से उठती आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री मौजूद था या नहीं।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है, वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की तैयारी भी चल रही है।