28मार्च 26
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी समारोह के दौरान सेल्फी लेने का शौक एक युवक पर भारी पड़ गया। बारात में शामिल दूल्हे के भाई का नया iPhone 17 Pro अचानक नाले में गिर गया, जिसके बाद युवक बारात छोड़कर घंटों तक गंदे पानी में मोबाइल तलाशता रहा।
बताया जा रहा है कि युवक उसी दिन नया महंगा फोन खरीदकर शादी में पहुंचा था और लगातार सेल्फी व वीडियो बना रहा था। डांस और सेल्फी के दौरान संतुलन बिगड़ने से फोन सीधे नाले में जा गिरा। फोन गिरते ही वह तुरंत नाले में उतर गया और काफी देर तक तलाश करता रहा, लेकिन मोबाइल नहीं मिल पाया।
घटना के दौरान बारात कुछ देर के लिए रुक गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इसे दिखावे और सेल्फी के बढ़ते क्रेज का उदाहरण बता रहे हैं।