दंतेवाड़ा में गृहमंत्री विजय शर्मा की नई पहल: जेल में बंद नक्सलियों तक पहुंचेगा पुनर्वास संदेश, समर्पित माओवादियों से किया संवाद

26मार्च2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के साथ पुनर्वास को लेकर सरकार की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मुलाकात की और उनकी स्थिति, प्रशिक्षण व रोजगार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं को सम्मानजनक जीवन देना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे लोग देश के सच्चे नागरिक हैं। गृहमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में बंद उन नक्सलियों की सूची तैयार की जाए जो आत्मसमर्पण कर पुनर्वास चाहते हैं, साथ ही समर्पित माओवादियों का एक प्रतिनिधिमंडल जेल जाकर उन्हें समझाएगा और योजनाओं की जानकारी देगा। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रशिक्षण, रोजगार, आर्थिक सहायता और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को और सरल व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक भटके हुए युवा समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें और बस्तर में स्थायी शांति स्थापित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *