बस्तर ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार: कोटा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 73 किलो मामले में खुला राज

18मार्च2026

बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस प्रकरण में मुख्य खरीदार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है, जिसने पहले पकड़े गए आरोपी को उड़ीसा से गांजा लाने के लिए पैसे भेजे थे।
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में एक ट्रक से करीब 73 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई थी। उस समय पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह यह गांजा एक व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा से ला रहा था, जिसे इसके लिए नगद और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया गया था।
मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए फरार आरोपी की तलाश की गई और अंततः उसे कोटा से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने गांजा मंगवाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का एक अहम कड़ी सामने आई है, और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *