न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, POCSO मामले का आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026। बस्तर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आपराधिक तत्वों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने टीम गठित कर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत बोस (19 वर्ष), पिता खिरौद बोस, निवासी कोतवालपारा, शिवानंद आश्रम के पास, नेगीगुड़ा, जगदलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 342, 376AB, 506 भादवि एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी पउनि निर्मला सिदार, सउनि अजीत सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *