जगदलपुर, 13 जनवरी 2026। कलेक्टर हरिस एस. ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालयीन समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फाइलों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पेंशन योजनाएं तथा खाद्य वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री प्रवास, कलेक्टर जनदर्शन, आमचो बस्तर डैशबोर्ड एवं जनशिकायत पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कलेक्टर ने ब्लॉकवार नियमित भ्रमण कर हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने और आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर फोकस करने के निर्देश दिए। मनरेगा अंतर्गत रोजगार उपलब्धता, ई-केवाईसी प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक जॉब कार्डधारी परिवारों को कार्य से जोड़ने तथा लंबित भुगतान प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। बैठक में बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं डीएमएफटी से स्वीकृत कार्यों सहित अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक स्थानों पर आधार शिविर आयोजित करने एवं आधार रिवरिफिकेशन का कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत नामांतरण, एग्रीस्टैक पंजीयन एवं पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की समीक्षा की गई। खाद्य विभाग को खाद्यान्न भंडारण एवं बारदाना संग्रहण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण पर जोर दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (चिरायु) के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वन विभाग आयोजित करेगा चित्रकला व पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता, बच्चों-अभिभावकों के लिए खास आयोजनजगदलपुर, – मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जगदलपुर का प्रसिद्ध लामनी […]
फुलबानी (कंधमाल)। ओडिशा के कंधमाल जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। रायकिया थाना क्षेत्र के नंदबाली […]