जगदलपुर- बस्तर जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर के सत्र वर्ष 2025-27 के लिए संपन्न हुए चुनाव में सचिव पद को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव में सचिव पद हेतु संतोष चौधरी को चुनाव अधिकारी द्वारा 4 मतों से विजयी घोषित किया गया था। चुनाव परिणाम के पश्चात सचिव पद के प्रत्याशी श्री लिखेश्वर जोशी द्वारा अपील समिति के समक्ष पुनः मतगणना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर अपील समिति ने सचिव पद के तीनों प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब करते हुए पुनः मतगणना कर परिणाम की सूचना एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। अपील समिति के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 जनवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे से पुनः मतगणना प्रारंभ की गई। पुनः मतगणना में सचिव पद हेतु कुल 428 मतों की गणना की गई, जिसमें संतोष चौधरी को 160 मत, लिखेश्वर जोशी को 156 मत, पवन राजपूत को 96 मत प्राप्त हुए, जबकि 16 मत खारिज किए गए। पुनः मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा संतोष चौधरी को पुनः 4 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही संतोष चौधरी ने सचिव पद पर अपनी जीत को बरकरार रखते हुए आधिकारिक रूप से निर्वाचित सचिव का दायित्व संभाल लिया है।
जगदलपुर, 14 जनवरी 2026/बस्तर जिले में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अब स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक […]
जगदलपुर, 15 जनवरी 2026।जगदलपुर के कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण […]
दुर्ग, 19 फरवरी 2026। जिले के केलाबाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक शाला केलाबाड़ी में कथित तांत्रिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की हरकतों से हड़कंप मच […]