गंगरेल क्वार्टर में अचेत मिले सहायक आरक्षक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धमतरी /20/20/2026धमतरी जिले में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन में कार्यरत सहायक आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव गंगरेल क्षेत्र स्थित अपने शासकीय आवास में अचेत अवस्था में पाए गए। साथियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और घटना के समय अपने सरकारी क्वार्टर में ही मौजूद थे। अचेत मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना गंगरेल डैम क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कई शासकीय कर्मचारियों के आवास हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *