केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर आगमन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जगदलपुर, 09 फरवरी 2026।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी उपस्थित रहे। केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *