बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत को तैयार जगदलपुर, ट्रैफिक और पार्किंग रूट मैप जारी

जगदलपुर, 3 फरवरी 2026 – राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास और बस्तर पंडुम कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर समूचे संभाग में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा और सहूलियत के इंतजाम किए हैं।
लालबाग स्थित आयोजन स्थल के आसपास जगदलपुर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक पार्किंग एवं ट्रैफिक योजना लागू की है। इसका उद्देश्य वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा से बचाना है।
प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार:
राष्ट्रपति महोदया के काफिले के लिए लालबाग ग्राउंड (पी-1) आरक्षित रखा गया है।
मुख्य मंच पर उपस्थित राजदूतों और विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के लिए लालबाग पीटीएस ग्राउंड (वीआईपी-1) निर्धारित किया गया है।
मीडिया कर्मियों और कार पास धारकों के लिए क्यूरो इंडिया स्कूल के पीछे और सनसिटी कॉलोनी में पार्किंग (वीआईपी-2) की व्यवस्था की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन कोऑर्डिनेशन सेंटर और अमर वाटिका में खड़े किए जाएंगे।
विशाल जनसमूह के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर के अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग जोन बनाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *