दन्तेवाड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, तीन वाहन पकड़ाए – तस्कर फरार

दन्तेवाड़ा | जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक पीकअप वाहन, मारुति ईको वाहन और एक स्कूटी को भी जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अन्य राज्य से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर दन्तेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर दन्तेवाड़ा बायपास के बालूद रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहनों की जांच की गई।
जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
 जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *