महिला नेत्री पर जानलेवा हमला: महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर भाई ने किया हंसिए से ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा | 30 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर उनके ही सगे भाई ने हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंगोत्री योगी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें कवर्धा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 27 जनवरी की शाम पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव की है। बताया गया कि गंगोत्री योगी एक पारिवारिक कार्यक्रम में अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी नेम नाथ योगी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।
परिवार में बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए गंगोत्री योगी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन यही बात आरोपी भाई को नागवार गुज़री। गुस्से में आकर उसने पास में रखा सब्जी काटने वाला हंसिया उठाया और गंगोत्री योगी पर अचानक हमला कर दिया।
सिर, चेहरा और गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार
आरोपी ने गंगोत्री योगी के सिर, गाल, गर्दन, हाथ और पीठ पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
दो दिनों तक नहीं दे सकीं बयान
परिजनों ने गंगोत्री योगी को तत्काल कवर्धा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद वह करीब दो दिनों तक बेहोश रहीं, जिसके चलते पुलिस उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी।
घटना के तीसरे दिन जब उनकी हालत कुछ स्थिर हुई, तब पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। इसी दौरान उनकी घायल अवस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *