जगदलपुर।
बस्तर अंचल के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है कि क्षेत्र के दो अधिकारियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 के लिए हुआ है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर में पदस्थ बी. एस. ध्रुव तथा एनआईसी कोंडागांव के संयुक्त निदेशक हेमन्त भगत का चयन ओपन कैटेगरी में किया गया है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विभिन्न विभागों से चयनित अधिकारी और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
दोनों खिलाड़ियों के चयन से न केवल बस्तर अंचल बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति उत्साह का माहौल बना है। जगदलपुर और कोंडागांव के बैडमिंटन संघ, सहकर्मियों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने ध्रुव और भगत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
गोवा में होने वाले ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए बस्तर के दो खिलाड़ी चयनित