29 अक्टूबर को जिले में 41.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कोमाखान में सबसे कम बारिश
महासमुंद, 29 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले में इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 1285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सबसे अधिक 1498 मिलीमीटर वर्षा पिथौरा तहसील में हुई है, जबकि कोमाखान तहसील 1151.6 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे नीचे है। अन्य तहसीलों में सरायपाली में 1404 मिलीमीटर, बसना में 1263.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 1200.2 मिलीमीटर और महासमुंद में 1192.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, 29 अक्टूबर को जिले में औसतन 41.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दिन पिथौरा में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर, बसना में 51.8 मिलीमीटर, बागबाहरा में 44.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 43.6 मिलीमीटर, कोमाखान में 22 मिलीमीटर और महासमुंद तहसील में 21.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।