सीनियर छात्रा को लेकर विवाद बना खूनी टकराव, कॉलेज छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

बेंगलुरु4अक्टूबर 2026/नगरभावी इलाके में एक सीनियर छात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 19 वर्षीय बीकॉम छात्र योगेश की कॉलेज के पीछे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भुवन फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, योगेश एक निजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। उसका अपने क्लासमेट भुवन से एक सीनियर छात्रा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान छात्रा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

बताया गया कि बुधवार दोपहर योगेश को कॉलेज परिसर के पीछे बुलाया गया। वहां भुवन और उसके साथियों के साथ उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू निकालकर योगेश की छाती पर वार कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन खरीदा गया था।

घायल योगेश को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 19 वर्षीय मनोज समेत चार लोगों को पकड़ा है। इनमें तीन नाबालिग हैं, जिन्हें जुवेनाइल होम भेजा गया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी भुवन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *